एक बार फिर मोरहाबादी मैदान में लगेंगी दुकानें

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी में लगभग 12 दिन बाद एक बार फिर से दुकानें लगेंगी। मंगलवार की शाम से दुकानें पहले की तरह खुलने लगेगी।

मोरहाबादी में गैंगवार के बाद वहां धारा 144 लगा दिया गया था। साथ ही वहां लगाने वाले दुकानदारों को दुकान लगाने से रोक लगा दी गयी थी।

जानकारी के अनुसार मोरहाबादी मैदान में अब दुकानें नई आवंटित जगह पर लगेगी। इससे पहले दुकानदारों ने संघ के नेतृत्व में नई जगह पर भूमि पूजन किया।

मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों और रांची नगर निगम के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद दुकानों को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पीछे लगाने पर सहमति बनी थी।

नगर निगम ने इसे लेकर जगह समतलीकरण भी करा दिया है, जहां पर दुकानों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब दुकानें स्टेडियम के पीछे शिफ्ट कर दी जाएगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस संबंध में संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन ने बताया कि इतने लंबे समय बाद दुकानें खुलेगी तो राहत होगी।

सैकड़ों लोगों के परिवार के पालन पोषण का साधन ठप था। आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था।

उल्लेखनीय है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास के ठीक बाहर गैंगवार हुआ था। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं थीं। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल उस जगह से दुकानों को हटाने का आदेश दे दिया था।

Share This Article