झारखंड में पिछले 24 घंटों में मिले मात्र 12 नए पॉजिटिव मरीज़

Central Desk

रांची: शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में झारखंड के 21 जिले कोरोना मुक्त मिले। इन जिलों में इस दौरान कोई नया मरीज नहीं मिला, जबकि राज्यभर में इस महामारी के 12 नए मामले मिले हैं।

इस समयावधि में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

बताया गया कि इन 12 नए मरीजों में सबसे अधिक राजधानी रांची से ही 10 लोग हैं।

देवघर और जामताड़ा से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई। पूरे राज्य में इस दौरान पांच लोग स्वस्थ हुए हैं।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या तीन लाख, 48 हजार, 174 हो गयी है।

इनमें से तीन लाख,42 हजार, 969 मरीज ठीक हो चुके हैं। वैसे राज्य में पांच हजार, 133 मरीजों की मौत भी हुई है।

इस बीच कोरोना की जानकारी के लिए जांच जारी है। राज्य में एक करोड़, 45 लाख, 22 हजार, 754 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 72 सक्रिय केस हैं।

इनमें से राजधानी रांची में 39 मरीज हैं । झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।