झारखंड में हर शहरी क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध, CM हेमंत सोरेन ने…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren In Form : चुनाव बिल्कुल करीब है और मुख्यमंत्री Hemant Soren हर तरह का काम करने में फॉर्म में दिखाई पड़ रहे हैं।

अब उन्होंने राजधानी रांची सहित राज्य के सभी शहरी क्षेत्र के विकास के प्रति पुरजोर प्रतिबद्धता जाहिर की है।

रांची में मेट्रो ट्रेन चलाने की भी योजना

अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर किए पोस्ट में CM ने लिखा है- झारखंड समृद्ध, आधुनिक और संधारणीय विकास भविष्य की ओर अग्रसर है।

आगामी चार-पांच वर्षों के दौरान रांची में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जायेगा। राजधानी में एक दर्जन नए फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और रैपिड ट्रांसपोर्टेशन के अन्य साधन जैसे Metro Train चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य जारी हैं।

बड़े शहरों में रिंग रोड निर्माण की योजना

CM ने लिखा है, सभी जिला मुख्यालयों व बड़े शहरों में Ring Road का निर्माण किया जा रहा है। कई शहरों में रिंग रोड का निर्माण किया जा चुका है।

कई शहरों में रिंग रोड निर्माणाधीन है। कई शहरों के लिए रिंग रोड की योजना स्वीकृत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि 50 वर्षों के लिए विकास योजना तैयार करना, पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलन बनाए रखना और आम जनता के जीवनस्तर में सुधार लाना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

Share This Article