Latest Newsझारखंडरांची में PM मोदी का रोड शो, एक झलक पाने के लिए...

रांची में PM मोदी का रोड शो, एक झलक पाने के लिए बेताब रहे लोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi’s Road Show: PM मोदी (PM Modi) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार शाम राजधानी रांची में मेगा रोड शो किया। इस दौरान मोदी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

मोदी ने सवा तीन किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत रांची के OTC  ग्राउंड से की। उनका काफिला जैसे-जैसे ओटीसी ग्राउंड से पिस्का मोड़ और मेट्रो गली से होते हुए रातू रोड की तरफ बढ़ा, लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कई जगहों पर फूल की वर्षा की गई। अबकी बार-भाजपा सरकार के नारे भी लगे। Road Show के दौरान मोदी हाथ में कमल का निशान लिए हुए थे और आम लोगों को चुनाव चिह्न दिखाते हुए मतदान की अपील भी कर रहे थे।

रातू रोड चौराहे पर पहुंच कर माेदी का रोड शो समाप्त हुआ

रातू रोड चौराहे पर पहुंच कर माेदी का रोड शो समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान मोदी के वाहन पर बारी-बारी से हटिया, रांची, खिजरी और कांके विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के प्रत्याशियों को भी जगह मिली।

रोड शो में भारी भीड़ जुटी और लोग मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। मोदी खुले वाहन में सवार होकर मेगा रोड शो के लिए निकले थे।

उनके साथ रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए और हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा समर्थक सड़क के दोनों ओर पार्टी का झंडा लेकर खड़े रहे।

घरों की छतों पर भी खड़े होकर लोगों ने मोदी का अभिवादन किया। रोड शो समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला रांची एयरपोर्ट की तरफ बढ़ गया।

उल्लेखनीय है कि रांची में नरेन्द्र मोदी का यह चौथा रोड शो था। इससे पहले पहली बार उन्होंने साल 2019 में रोड शो किया था। दूसरी बार साल 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर और तीसरी बार लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections-2024) में रोड शो किया था।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...