रांची पुलिस ने UP और दिल्ली की दो महिला सहित चार को किया गिरफ्तार, जानें मामला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Police Arrested Criminals: राजधानी की Lower Bazaar थाना पुलिस ने कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड (Khadgarha Bus Stand) से दो महिलाओं सहित चार तस्करों को 43. 60 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद गांजा की कीमत आठ लाख 60 हजार आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों में उत्तर प्रदेश निवासी सुमित कुमार, पश्चिम बंगाल निवासी दीप राई, उत्तर प्रदेश निवासी अंजना सिंघल और दिल्ली निवासी सुषमा शामिल हैं।

इनके पास से 43.60 किलो गांजा, चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, 1500 नकदी और धुर्वा से बनारस जाने का सामूहिक बस टिकट (रेखा बस) बरामद किया गया है।

सिटी SP राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर जांच अभियान के दौरान बस स्टैंड परिसर खादगढ़ा से दो युवकों और दो महिलाओं को गांजा की अवैध तस्करी कर ओडिशा से बनारस ले जाने के दौरान पकड़ा गया।

गुप्त सूचना के आधार पर सिटी DSP रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पूर्व के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article