रांची के किशोरगंज में हुई मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट, दोनों पक्षों ने…

मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। मामले में एक पक्ष से होटल संचालक रुद्र दीप नाथ शाहदेव ने तीन नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज में हुए मारपीट मामले (Assault Cases) में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नूर नगर निवासी अकरम और खालिद शामिल है।

दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। मामले में एक पक्ष से होटल संचालक रुद्र दीप नाथ शाहदेव ने तीन नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष से शोएब अख्तर ने चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

वहीं दूसरी ओर मारपीट के विरोध में व्यवसायियों ने रविवार को किशोरगंज चौक पर दुकानें बंद रखी। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित किशोरगंज चौक में शनिवार रात मिठाई दुकान के संचालक और स्टाफ के साथ मारपीट की गयी थी।

किशोरगंज चौक पर एक पक्ष के लगभग 70 से 80 लोग एक साथ प्रीति स्वीट्स के संचालक रुद्र दीप नाथ शाहदेव और उनके स्टाफ मनोज यादव पर हमला किया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

बताया जाता है कि शनिवार रात किशोरगंज चौक पर हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले बिल्डर निलेश लाल अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने कार को धक्का का मार दिया।

इसे लेकर दोनों पक्षों में थोड़ी कहासुनी हो गयी। प्रीति स्वीट्स के संचालक और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसी बीच स्कूटी सवार युवकों ने मामले की सूचना फोन कर किसी को दी।

इसके बाद एक पक्ष के लोग 70 से 80 की संख्या में तलवार और लाठी डंडे से लैस होकर देर रात मौके पर पहुंचे और प्रीति स्वीट्स पर हमला (Preeti sweets Attack ) कर दिया था। विरोध करने पर होटल संचालक और उसके स्टाफ को जमकर पीटा। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

Share This Article