विक्की के कहने पर पैदल ही 76 पशुओं को लेकर डोरंडा के लिए निकला युवक रास्ते में हुआ गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: ठाकुर गांव थाना पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर 76 पशुओं को जब्त किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जब्त पशुओं को तस्करों द्वारा चान्हो से खरीद कर पैदल ही रांची के डोरंडा, कांटाटोली सहित कई इलाके में ले जाया जा रहा था।

आरोपियों में शाकिर अंसारी, तौफीक अंसारी, अफरोज अंसारी और आफताब अंसारी शामिल हैं, सभी रांची के डोरंडा के निवासी हैं।

इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उन्हें दी। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया।

जब्त पशुओं में गाय-बैल शामिल है। मामले में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

बताया जाता है कि ले जाए जा रहे सभी पशु डोरंडा के पशु तस्कर विक्की कुरैशी के हैं।

बताया कि वह पशु कारोबारी विक्की कुरैशी के कहने पर पैदल ही जानवर को ले जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article