Ranchi Crime News : सात लोगों की हत्या में शामिल आरोपी विजय महतो 18 साल बाद पंजाब (Punjab) से पुलिस की गिरफ्तर में आया। बता दें कि रांची पुलिस (Ranchi Police) को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम पंजाब पहुंची और पंजाब पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया।
18 वर्ष से पुलिस को थी तलाश
तुपुदाना ओपी (Tipudana) में वर्ष 2005 में हत्या की प्राथमिकी 19 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुई थी। इस मामले में अधिकांश आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।
पुलिस इस मामले में 18 आरोपी भोंदू, बिनोद महतो, मासुकोका महतो, कदरू महतो, जलेश महतो, धुरन महतो, भकरू महतो, एतवा लोहरा, चंदरू महतो, आनंद महतो, हरि महतो, झरिया महतो, दिलू महतो, घोघई महतो, कुसुम घासी, सुरेश महतो, आसमान महतो और बहलू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं 2005 से हजाम निवासी विजय महतो फरार चल रहा था। जो की अब पुलिस की गिरफ्त में आया।