रांची में दोहरे हत्याकांड मामले में लगातार छापेमारी कर रही पुलिस, आरोपी फरार

ताया जा रहा है कि आरोपी अशोक और धर्मेंद्र को पकड़ने के लिए अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: राजधानी रांची में बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंदी साइंस सिटी के समीप रवींद्र नगर में शुक्रवार की रात मुकेश और रोहन की हत्या (Mukesh and Rohan Murder) कर दी गई थी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी (Raid) कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक और धर्मेंद्र को पकड़ने के लिए अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।

दोनों आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। पुलिस की एक टीम को रांची के बाहर भी दोनों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया है।

बिहार के औरंगाबाद के हैं दोनों आरोपी

दोनों आरोपी मूलतः बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) के हैं। पुलिस को संदेह है कि दोनों भाग कर वहां भी जा सकते हैं। बता दें कि मृतक मुकेश के भाई की शिकायत पर अशोक और धर्मेंद्र (दोनों ) पर हत्या के आरोप में बरियातू थाना में नामजद केस दर्ज है। पुलिस को तकनीकी और दूसरे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इस हत्याकांड में दोनों की संलिप्तता है।

आदिकांत को लालपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

दरिया खबर भी आ चुकी है कि आदिकांत महतो को लालपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

गौरतलब है कि चिरौंदी में जूस दुकान के संचालक व उसके कर्मचारी की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर DIG अनूप बिरथरे ने SSP की अनुशंसा पर पूर्व थाना प्रभारी ममता कुमारी को निलंबित कर दिया है।

Share This Article