रांची पुलिस ने गली मोहल्लों में भी घुस कर दुकानों को कराया बंद

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर रांची में शुक्रवार को पुलिस ने कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र इलाके में एएसपी कोतवाली मुकेश कुमार लुनायत और सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने जागरूकता अभियान चलाया।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़, रातू रोड के कई इलाके में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के मद्दे नजर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान एएसपी कोतवाली,सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को कोरोना गाइडलाइंस को लेकर जागरूक किया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

थाना प्रभारी ने दोपहर दो बजे के बाद दुकानें खुली रहने पर दुकानदारो को फटकार लगाई और चेतावनी दे कर छोड़ दिया।

जागरूकता अभियान के दौरान पिस्का मोर्ड से होते हुए रातू रोड तक पैदल मार्च किया गया।

इसके अलावा भी कई स्थानों पर थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार की गाइडलाइन का पालन कराते हुए गली मोहल्लों में भी घुस घुस कर दुकानों को बंद कराया।

Share This Article