रांची पुलिस की लापरवाही से मचा हड़कंप!, दो बच्चियों को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, जानें मामला

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में मौजूद घनी आबादी के बीच आंसू गैस का ट्रायल करना सही नहीं है।

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

Ranchi Police Mock Drill: पुलिस की मॉक ड्रिल के दौरान लापरवाही देखने को मिली, जब आंसू गैस का धुआं पास के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पुलिस लाइन में फैल गया।

इससे बच्चों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालात बिगड़ने पर दर्जनभर बच्चों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया।

लापरवाही पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में मौजूद घनी आबादी के बीच आंसू गैस का ट्रायल करना सही नहीं है।

उन्होंने मांग की कि ऐसी ड्रिल खुले और सुरक्षित स्थानों पर की जानी चाहिए ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो।

स्कूल में मचा हड़कंप

Mock Drill के दौरान अचानक गैस के धुएं के स्कूल तक पहुंचने से छात्रों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को तेज जलन और घुटन महसूस होने लगी, जिससे प्रशासन हरकत में आया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

पुलिस की सफाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अनजाने में हुई गलती थी, और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरते जाएंगे।

Share This Article