Latest Newsझारखंडनक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों तक पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां,...

नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों तक पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, 13 में को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों (Naxal Affected Areas) में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को Helicopter के जरिए बूथों पर पहुंचाया जाएगा।

राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गई।

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है।

पोलिंग पार्टियां आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह सात बजे से मतदान कराएंगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और Hazaribagh के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 Helipad बनाए गए हैं।

Lok Sabha Elections 2019 में 13 जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पलामू, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, दुमका व पाकुड़ जिले में 366 पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 65 हेलीपैड बनाये गये थे। Polling Party को बूथों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को 106 बार उड़ान भरनी पड़ी थी।

spot_img

Latest articles

गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में आज हिस्सा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

खबरें और भी हैं...