Homeझारखंडनक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों तक पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां,...

नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों तक पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, 13 में को…

Published on

spot_img

Ranchi News: झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों (Naxal Affected Areas) में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को Helicopter के जरिए बूथों पर पहुंचाया जाएगा।

राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गई।

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है।

पोलिंग पार्टियां आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह सात बजे से मतदान कराएंगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और Hazaribagh के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 Helipad बनाए गए हैं।

Lok Sabha Elections 2019 में 13 जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पलामू, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, दुमका व पाकुड़ जिले में 366 पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 65 हेलीपैड बनाये गये थे। Polling Party को बूथों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को 106 बार उड़ान भरनी पड़ी थी।

spot_img

Latest articles

DIG सह SSP रांची ने कहा- मुहर्रम में छोटी बातों को बड़ा न बनने दें, ड्रोन से होगी निगरानी

Jharkhand News: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके...

रातू रोड मेट्रो गली में सिपाही संदीप कुमार शर्मा पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश

Jharkhand News: रांची के रातू रोड मेट्रो गली में सोमवार को एक सिपाही के...

रांची में स्कूलों के 300 मीटर दायरे में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के 300...

साहिबगंज अवैध खनन केस : ED ने दायर की 5वीं पूरक चार्जशीट, ₹1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में ₹1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन और...

खबरें और भी हैं...