रांची में अवैध शराब के अड्डों में छापेमारी, पांच गिरफ्तार, 12 सौ किलो महुआ जब्त

गिरफ्तार आरोपियों में भारत महतो, उमेश कुमार, बसंत तिर्की, जोनसन लकड़ा और जोर्ज आरजू शामिल हैं

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची के कई इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब माफियाओं (Illegal Liquor Mafia) के खिलाफ छापेमारी की।

छापेमारी (Raid) में उन्होंने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ 197 लीटर देसी शराब जब्त की।

12 सौ किलो महुआ, देसी शराब जब्त

गिरफ्तार आरोपियों में भारत महतो, उमेश कुमार, बसंत तिर्की, जोनसन लकड़ा और जोर्ज आरजू शामिल हैं। विभाग को अवैध शराब की बिक्री और भट्टी चलाने को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।

जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने गाड़ीखाना, सिरमटोली, सामलोंग और हेथू बस्ती में छापेमारी (Raid) की। इस दौरान टीम ने 12 सौ किलो महुआ, देसी शराब के अलावा एक स्कूटी भी जब्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply