रांची में 55 साल की दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, घर पर अकेली देख जबरन दिया घटना को अंजाम

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र की रहने वाली 55 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है।

हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम सागर लोहरा उर्फ प्रेम सागर करमाली है और वह पारहेथु का रहने वाला है।

पुलिस उसे चंदवे से गिरफ्तार की है। जानकारी के अनुसार दिव्यांग महिला बीते गुरुवार की दिन के ग्यारह बजे घर पर अकेले थी।

इसी दौरान आरोपित सागर उसके घर पर घुसा। बातचीत करने के दौरान उसे जबरन पकड़ लिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वो वहां से भाग निकला।

घटना के कुछ देर बाद दिव्यांग महिला का पुत्र घर पहुंचे। महिला ने उसे घटना की पूरी जानकारी दी।

इसके बाद युवक अपनी मां के साथ सीधे मेसरा ओपी पहुंचा और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

हालांकि पुलिस ने आरोपी को चंदवे से गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article