रांची में डैम से मिली सेवानिवृत्त कर्मी की लाश

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।

मृतक की शिनाख्त धुर्वा निवासी लालबाबू सिंह के रूप में हुई है। लालबाबू सिंह एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मी थे।

आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पानी में एक शव को देखा। सूचना पर धुर्वा थाना मौके पर पहुंची।

इलाका नगड़ी का होने के कारण इसकी जानकारी नगड़ी थाना को दी गई। मौके पर पहुंची नगड़ी थाना पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article