रांची-जमशेदपुर रोड पर सड़क दुर्घटना, बाल बाल बचे लोग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के रांची- जमशेदपुर मार्ग पर मंगलवार को पंचवटी होटल के पास डस्टर और टाटा सफारी कार के बीच टक्कर हो गई।

हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहन रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार एक डस्टर कार रूकी थी कि पीछे से टाटा सफारी कार इसमें टकरा गई। जोरदार टक्कर में डस्टर कार की धज्जियां उड़ गईं।

डस्टर कार में एक आदमी सवार था, जबकि टाटा सफारी गाड़ी में कई लोग सवार थे। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि बुंडू पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों के परिजनों से बात की है, दोनों गाड़ियों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग पूरी तरह से ठीक है। दुर्घटना का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

Share This Article