सिविल सर्जन ने कहा- हमने नहीं निकाला, अपनी मर्ज़ी से बच्चे लेकर गए परिजन

News Update
1 Min Read

Sadar Hospital News: राजधानी के सदर हॉस्पिटल में भर्ती Ankit Sharma  ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके तीन दिन के बच्चे के साथ Dr Santosh ने बाहर निकाल दिया।

बताया कि 10 दिसंबर को पत्नी भर्ती हुईं थीं। तीन दिन पहले उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा कमजोर होने के कारण उसे ICU में रखा गया।

बताया गया कि बच्चों का मूवमेंट नहीं देख परिजनों ने डॉक्टर को जानकारी दी, जिससे डॉक्टर संतोष गुस्से से लाल हो गए और बच्चे को निकाल कर गोद में देकर बाहर कर दिया।

समझाने पर समझ नहीं रहे थे परिजन 

इस पर रांची सिविल सर्जन (Ranchi Civil Surgeon) ने बताया कि परिजन खुद से लामा (लिव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइज) लेकर चले गए। बच्चा जन्म के समय बहुत कमजोर था। उसे जॉन्डिस था।

तीन दिन और रखने पर स्थिति ठीक हो जाती। समझाने पर समझ नहीं रहे थे। जॉन्डिस दो सप्ताह के बाद कम होता है, उससे पहले बढ़ता है।

- Advertisement -
sikkim-ad

यह मरीजों के परिजन समझ नहीं पाते और आरोप लगाने लगते हैं। प्रबंधन ने समझाने का प्रयास किया पर वो नहीं माने और खुद से चले गए।

Share This Article