रांची: लाठी-डंडे और हॉकी स्टिक से मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने का मामला (Beating Case) मंगलवार को प्रकाश में आया है।
इस जानलेवा हमला करने को लेकर रांची के सदर थाने (Ranchi Sadar Police Station) में घायल अभिषेक सिन्हा ने विवेक कुमार और निखिल चौधरी (Vivek Kumar and Nikhil Chowdhary) के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
दर्ज FIR के अनुसार तिरिल निवासी अभिषेक सिन्हा ने एक मोबाइल फोन अपने दोस्त चूना भट्ठा निवासी विवेक कुमार से 15 हजार में खरीदा। अभिषेक ने मोबाइल के लिए पांच हजार नकद और नौ हजार ऑनलाइन कुल 14 हजार का पेमेंट किया।
पेमेंट करने के बाद अभिषेक ने विवेक से मोबाइल की रसीद मांगी तो विवेक ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में अभिषेक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी
फिर विवेक ने रसीद देने के लिए अभिषेक को चाय दुकान पर बुलाया, जहां उसने अपने दोस्त निखिल चौधरी सहित 10 अन्य के साथ मिलकर लाठी-डंडे, हॉकी स्टिक से मारपीट (Beating) की।
उस दौरान विवेक और उसके दोस्त निखिल चौधरी (Nikhil Chowdhary) ने अभिषेक की पॉकेट से 35 हजार रुपये छीन लिये। केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अभिषेक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।
थाना प्रभारी श्याम किशोर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।