रांची दशम फॉल इलाके से स्कूटी लूटने वाले ट्रेन से गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: रांची जिले के दशम फॉल थाना इलाके में बीते दिनों हुए स्कूटी लूटकांड के दो आरोपियों को सोमवार सुबह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया।

दोनों गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जमशेदपुर पुलिस से बालीडीह थाना को मिली सूचना के बाद बोकारो आरपीएफ को अलर्ट किया गया।

उसके बाद जमशेदपुर से ट्रेन में आरपीएफ के जवानों ने जांच शुरू की तो प्रिंस उर्फ मनीष और कन्हैया को उनकी तस्वीर से पहचाना गया।

दोनों को ट्रेन में ही जवानों ने पकड़कर आरपीएफ बोकारो को सूचित किया। उसके बाद आरपीएफ और बालीडीह थाने की पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहंुची।

दोनों को पकड़कर बालीडीह थाने लाया गया। वहां से कागजी प्रक्रिया के बाद रांची दशम फॉल थाने की टीम दोनों को अपने साथ रांची ले गई।

- Advertisement -
sikkim-ad

टाटानगर से गया जाने की तैयारी में थे दोनों बदमाश

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश ट्रेन में टाटानगर रेलवे स्टेशन से सवार होकर गया (बिहार) जाने की तैयारी में थी।

इसकी भनक टाटा की पुलिस को लगी, को पुलिस अलर्ट हुई। दोनों ने कुछ दिन पहले दशम फॉल में एक व्यक्ति से लूटपाट कर उसे पुल के नीचे फेंक दिया और उसकी स्कूटी लेकर भाग गए थे।

Share This Article