रांची SDO और City SP ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Central Desk
1 Min Read

रांची: रांची जिला प्रशासन ने लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू कर दी है। रांची नगर निगम शहर के सभी तालाबों और डैमों में बने घाटों की साफ-सफाई में मुस्तैदी से लगा है।

दूसरी ओर रांची जिला प्रशासन भी घाटों में साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर तैयारी में जुट गया है।

रांची एसडीओ दीपक कुमार दूबे, सीटी एसपी सौरभ सहित कई अधिकारियों ने शुक्रवार को घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसडीओ दीपक दुबे ने मीडिया को बताया कि छठ घाटों में पानी अधिक होने की वजह से छठ के दौरान सुरक्षा घेरा बनाने की बातें कही गई।

उन्होंने कहा कि अन्य विभाग से कॉर्डिनेशन स्थापित कर बिजली ट्रैफिक सहित लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। ताकि छठ व्रतियों को परेशानी ना हो।

- Advertisement -
sikkim-ad

निरीक्षण के दौरान आला अधिकारियों ने हटिया डैम, बड़ा तालाब सहित अन्य छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसडीओ ने कहा कि छठ घाट में किसी तरह की दुर्घटना ना हो। इसके लिए एनडीआरएफ से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि घाटों पर उनकी तैनाती हो सके।

Share This Article