रिम्स में एडमिट हुए कोरोना के छह मरीज, दो की मौत

News Aroma Media

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या फिर एक बार बढ़ी है।

बुधवार को रिम्स में जहां कोविड पॉजिटिव के 73 मरीज भर्ती थे, वहीं गुरुवार को यह संख्या बढ़कर 79 हो गई है। दूसरी ओर दो मरीजों की मौत हुई है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिम्स में 79 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है।

इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि रिम्स में गुरुवार को कोविड पॉजिटिव के दो मरीजों की मौत हुई है।

मरने वाले मरीजों में 40 वर्षीय सुखराम महतो और 65 बीरेंद्र सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।