सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Central Desk

रांची: प्रचंड गर्मी के बीच पूरे राज्य में हो रहे बिजली की भारी कटौती को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

पत्र में महतो ने लिखा है कि राज्य में प्रचंड गर्मी के बीच बिजली के लिए शहर से लेकर गांव तक त्राहिमाम है।

विकास और आर्थिक प्रगति भी प्रभावित

बिजली की चरमराई हालत में सुधार को लेकर अब तक के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है और जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस वजह से पढ़ाई-लिखाई, खेती सिंचाई, व्यापार और इलाज के क्षेत्र में प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विकास और आर्थिक प्रगति भी प्रभावित हुआ है।

इस बीच झारखंड चैंबर ने मंगलवार को राजधानी रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर बिजली की चरमराई व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए जेबीवीएनएल के डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर सवाल खड़ा किए हैं।