समाज को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण, सुदेश महतो ने…

मौके पर सिल्ली विधायक सह गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि समाज में जमीनी स्तर पर सेवा देने वाली रसोइया, स्वास्थ्य एवं जल सहिया, पहान, किसान समेत कई ऐसे लोग हैं

News Aroma Media
3 Min Read

Ranchi Sudesh Mahato : सिल्ली विधानसभा अंतर्गत राहे प्रखण्ड के डोमनडीह मैदान में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्षेत्रीय गूंज महोत्सव (Goonj Mahotsav) का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

मौके पर सिल्ली विधायक सह गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि समाज में जमीनी स्तर पर सेवा देने वाली रसोइया, स्वास्थ्य एवं जल सहिया, पहान, किसान समेत कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने गांवों की निस्वार्थ सेवा की है लेकिन सरकारी स्तर पर उनकी अनदेखी होती रही है।

समाज को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण, सुदेश महतो ने… - Participation of every section is important to empower the society, Sudesh Mahato said…

क्षेत्रीय गूंज महोत्सव के माध्यम से हम अनदेखे किए गए उन सभी लोगों को सम्मानित करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने का काम कर रहे हैं और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। समाज को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है, तभी हम सामाजिक न्याय के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।

क्षेत्रीय गूंज महोत्सव के दौरान स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। दिव्यांगजनों को रजिस्ट्रेशन के बाद प्रमाण पत्र दिए गए। उनके बीच निःशुल्क सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर का वितरण किया गया। साथ ही निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन और पौधों का भी वितरण हुआ।

- Advertisement -
sikkim-ad

निःशुल्क गैस कनेक्शन, नेत्र व स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यांगजनों के बीच वितरित सहायता यंत्र मिलने से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। लोगों ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारे प्रखंड में भी होगा यह कभी नहीं सोचा था।

जिस काम के लिए दूर शहर जाना पड़ता था आज वो हमारे घर के पास हो रहा है। इस शानदार पहल के लिए महोत्सव में मौजूद लोगों ने सुदेश कुमार महतो और गूंज परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

समाज को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण, सुदेश महतो ने… - Participation of every section is important to empower the society, Sudesh Mahato said…

ग्राम सांस्कृतिक दलों के बीच वाद्य यंत्र का भी किया गया वितरण

अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों ग्राम प्रधान, संयोजिका, रसोइया, पहान, सहिया, जल सहिया, किसान, महिला समिति, क्षेत्रीय कवि, लेखक और गायक को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

ग्राम सांस्कृतिक दलों के बीच वाद्य यंत्र का भी वितरण किया गया। कई क्षेत्रीय कलाकारों ने एक ताल और लय के साथ छऊ नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी। इसके अलावा भी विभिन्न कलाकारों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समाज को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण, सुदेश महतो ने… - Participation of every section is important to empower the society, Sudesh Mahato said…

सोनहातु प्रखंड अन्तर्गत सोनहातु मैदान में शुक्रवार को क्षेत्रीय गूंज महोत्सव (Goonj Mahotsav) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण और क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का भी लगाए जाएंगे।

उधर, पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में रांची के कई अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share This Article