रांची के मशहूर बिजनेसमैन का निधन, आज शाम रांची आएगा पार्थिव शरीर

News Aroma Media

रांची: रांची के मशहूर बिजनेसमैन तिलक राज आजमानी का शनिवार को निधन हो गया। वे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे।

तिलक आज़मानी (67) को दो दिन पहले पेट में दर्द उठा था। फिर बाद में पता चला कि उन्हें हार्निया हो गया है। उन्हें उसी रोज दिल्ली ले जाया गया।

बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कल ही उनके हार्निया का ऑपरेशन हुआ।

शाम में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

तिलकराज आज़मानी के बेटे कुणाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात तीन बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार की शाम उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया जाएगा। रांची टेंट हाउस के मालिक तिलक राज आजमानी, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष और महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक के साथ एक समाजसेवी भी थे। उनका भरा पूरा परिवार है।