रांची ठाकुरगांव थाना की पुलिस ने लूट के स्कार्पियों के साथ दो को किया गिरफ्तार

News Aroma Media

रांची: रांची के ठाकुरगांव थाना पुलिस ने लूट के स्कार्पियों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में रमिज अंसारी और साफहद अंसारी उर्फ फहद अंसारी शामिल हैं।

इनके पास से लूट का उजला रंग का स्कार्पियों, एक नकली पिस्टल और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुटू बाजारटांड के पास लूटे गये स्कार्पियों पर कुछ लोग बैठे हुए हैं।

सूचना के बाद थाना प्रभारी को मामले की सूचना देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

निर्देश के बाद थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंचे और देखा कि चार-पांच लोग स्कार्पियों में बैठे थे।पुलिस को देखते ही तीन लोग वहां से भाग गये और दो लोग को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

दोनों ने बताया कि यह स्कार्पियों लूटा गया है।

स्कार्पियों को गुमला से खरीद कर फर्जी कागजात बनाकर चला रहे थे।

दोनों गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। फरार तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।