रांची: शादी का झांसा देकर बीते 25 दिनों से लगातार युवक यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत रांची के चान्हो थाना में शनिवार को की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित जावेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद अंसारी लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को बताया कि आरोपित जावेद अंसारी पिछले कई दिनों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था।
महिला जब शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो जावेद अंसारी टालमटोल करने लगा और पीड़िता को धमकी देने लगा था।