रांची में दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष भोला यादव के घर चोरी

बताया जाता है कि भोला यादव सपरिवार छठ मनाने अपने पैतृक गांव बिहार के सिवान गए हैं और इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने खाली घर पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है

News Aroma Media

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष भोला यादव (Bhola Yadav) के घर का ग्रिल काटकर चोरी करने का मामला (Theft Case ) गुरुवार को प्रकाश में आया है।

घर के कीमती समानो की चोरी हुई है। घटना जगरनाथपुर थाना के हेसाग डॉन बोस्को स्कूल (Hesag Don Bosco School) के पीछे की है।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई

बताया जाता है कि भोला यादव सपरिवार छठ मनाने अपने पैतृक गांव बिहार के सिवान गए हैं और इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने खाली घर पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि चोरों ने कितने रुपए की और किन सामानों को चोरी (Robbery) की है यह भोला यादव के आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज को खंगाल रही है।