रांची : दीपावली के दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय धुर्वा (Mukhyamantri utkrisht School Dhurva) से चोरों ने बंदी के समय ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन की सामग्री और भोजन बनाने के समान की चोरी (Roberry) कर ली।
इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एस तिग्गा ने जगन्नाथपुर थाना में FIR दर्ज कराई है।
अब तक नहीं मिली चोरों की जानकारी
बताया गया है कि स्कूल में 13 से 15 नवंबर तक दीपावली का अवकाश था। 16 नवंबर को जब स्कूल खुला तो जानकारी मिली कि स्कूल से मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखा गया दो सिलिडेंर, एक गैस चूल्हा, 50 किलो चावल, तीन पीस डेग, एक बड़ा गमला, दो छोटा डेंग व अन्य खाद्यान्न सामग्री गायब हैं। फिलहाल चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।