रांची सांसद संजय सेठ सहित 28 को बनाया गया नामजद आरोपी, 1000 से ज्यादा अज्ञात पर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: विधानसभा घेराव करने के दौरान हुए उपद्रव और लाठीचार्ज मामले में पुलिस ने रांची के सांसद संजय सेठ सहित 28 नामजद और एक हजार से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया है।

विधानसभा घेराव मामले में इनपर दर्ज हुई है प्राथमिकी

जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें रांची सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर, अमरदीप यादव, प्रतुल नाथ शाहदेव, सुजान मुंडा, कमलेश राम, किसलय तिवारी, केके गुप्ता, अशोक यादव, शोभा यादव, अस्मिता सिंह सेढ़ी, प्रदीप साहू, संजय जायसवाल, शशांक कुमार, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, अमित कुमार, सीमा सिंह, अनिता देव, रेखा महतो, राजीव शाहदेव, मंजुलता दुबे, अर्चना सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल और अमित कुमार मिश्रा शामिल है।

दर्ज कराए गए मामले में सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट कर जख्मी करने, सरकारी चीजों को क्षतिग्रस्त करने, कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर जमावड़ा लगाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Image

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका।

- Advertisement -
sikkim-ad

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। जवाब ने पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया था और प्रदर्शन कर रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर दी थी।

इसके अलावा पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे। दूसरी ओर लालपुर थाने में भी आजसू कार्यकर्ताओं पर भी मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article