Ranchi New Year Party: तीन दिन बाद यह साल (2023) समाप्त हो जाएगा। चौथे दिन नया साल यानी 2024 की एंट्री (Entry of New Year 2024) हो जाएगी।
पुराने की विदाई और नए के स्वागत का जश्न युवा पीढ़ी द्वारा जमकर मनाया जाता है। कपल भी इसे दिल से Celebrate करते हैं।
डीजे, डांस ग्रुप, लाइव म्यूजिक
झारखंड की राजधानी रांची में 31 दिसंबर को रात 12 बजते ही नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर ली गई है। 31 की रात सेलिब्रेट करने के लिए DJ, Dance Group, Live Music सहित कई चीजें उपलब्ध रहेंगी।
क्लब हो या रेस्टोरेंट या रिसॉर्ट, (Club or Rstaurant or Resort) हर जगह राजधानी वासियों को झुमाने के लिए तैयारी हो चुकी है। अनलिमिटेड लजीज व्यंजन के साथ म्यूजिकल और डांस ग्रुप के परफॉर्मेंस के साथ रंग बिरंगी आतिशबाजी भी होगी।
जानिए कहां क्या-क्या है इंतजाम
कांके रिज़ॉर्ट (Kanke Resort) में नये साल का स्वागत लाइव बैंड, इमसेर पूर्ती, डीजे अवनी के साथ नमृता मल्ला का परफॉरमेंस के साथ होगा। अनलिमिटेड फूड, मॉकटेल और बच्चों के लिए किड्स काउंटर भी है।
यहां स्टेग इंट्री का शुल्क 4999 और कपल इंट्री का शुल्क 7999 रखा गया है। टेबल फॉर- 4 का शुल्क 24999 और टेबल फॉर- 4 का शुल्क 29999 रखा गया है। यहां बच्चों के लिए 1499 इंट्री फीस है।
मेन रोड स्थित रेडिसन ब्लू प्रीमियम (Radisson Blu Premium) तरीके से नए साल का स्वागत करने की तैयारी में है। यहां ब्लू बर्ड बैंड के परफॉरमेंस के अलावा सोनिया शील का डांस परफॉरमेंस है।
अनलिमिटेड बुफे और शानदार गिफ़्ट के साथ नए साल की शुरूआत की जाएगी। फीमेल स्टेग इंट्री 6499 और कपल इंट्री 12999 रखी गई है। बच्चों के लिए 3250 इंट्री फीस है।
हरमू बाई पास रोड स्थित The Crow में मिडनाइट मार्टिनी कार्यक्रम के साथ नए साल का स्वागत करने वाला है। इंडिया की फर्स्ट फीमेल बैंड मिस्टीक पॉप अपने गानों और म्यूजिक के परफॉरमेंस होंगे।
वहीं विदेशी डांसर का ट्रुप (Foreign Dancer Troupe) सबको नचाएगा। रशियन बेली डांसर का खास परफॉर्मेंस होगा। इसके साथ अनलिमिटेड डिनर, लाइव सिंगिंग, ड्रम, मेलोडी भी होंगे। स्टेग इंट्री 7000, कपल इंट्री 12000 और 5 साल से ऊपर के बच्चों का 3500 इंट्री फीस है।
कांके रोड स्थित हॉलिडे होम डी स्काई ग्रुप और डीजे आकाश (Holiday Home D Sky Group and DJ Sky) के धुन पर लोगों को झुमाने को तैयार है। रशियन बेली डांसर का खास परफॉर्मेंस होगा। इसके साथ अनलिमिटेड डिनर परोसे जाएंगे। स्टेग 1499 और कपल इंट्री 2499 इंट्री फीस है।
सर्कुलर रोड के प्रणामी हाइट स्थित धुनकी (Dhunki) नये साल का स्वागत बॉलीवुड DJ VDJ शान और रांची में पहली बार एरियल एक्ट के साथ करने जा रहा है।
वेज और नॉनवेज फूड (Veg and Non-veg food) के साथ म्यूजिक नाइट और शानदार डेकोरेशन के साथ रांची को झुमाने के लिए तैयार है। यहां फीमेल स्टेग इंट्री 2000 से 3000, मेल स्टेग इंट्री 2000 से 3500 है। कपल इंट्री 6000 से 6400 है।
मेन रोड रतन टॉकीज के पास टॉनिक बार एवं रेस्तरां (Tonic Bar & Restaurant) लापरवाही बैंड के साथ रांची को झुमाने को तैयार है। स्टेग इंट्री 1500 और कपल इंट्री 2000 है। यहां लोग लजीज व्यंजन का आनंद पा सकते हैं।