रांची के ‘राजकुमार’ MS धोनी का सामने आया नया लुक, लंबे बालों को थोड़ा …

धोनी जब भी इन बड़े बालों के साथ दिखते, इस तरह की खबरें वायरल होने लगतीं, लेकिन अब सच सामने आ गया है कि क्यों धोनी इस लुक में दिख रहे थे

News Aroma Media
2 Min Read

MS Dhoni New Hairstyle: महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक (Mahendra Singh Dhoni Look) सामने आया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में CSK ने धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था।

रांची के 'राजकुमार' MS धोनी का सामने आया नया लुक, लंबे बालों को थोड़ा …-Ranchi's 'Prince' MS Dhoni's new look revealed, long hair...

नए लुक की तस्वीरें शेयर

धोनी जब भी इन बड़े बालों के साथ दिखते, इस तरह की खबरें वायरल (vVral) होने लगतीं, लेकिन अब सच सामने आ गया है कि क्यों धोनी इस लुक में दिख रहे थे।

धोनी ने अपने लंबे बालों को थोड़ा छोटा करा लिया है और उनका लेटेस्ट लुक गजब का है। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट (Hair Stylists) आलिम हकीम ने धोनी के नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

रांची के 'राजकुमार' MS धोनी का सामने आया नया लुक, लंबे बालों को थोड़ा …-Ranchi's 'Prince' MS Dhoni's new look revealed, long hair...

क्यों बढ़ाये धोनी ने बाल

उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘धोनी ने मुझे अपने फैन द्वारा बनाई गई एक Photo दिखाई थी, और मैं वह फोटो देखकर एकदम पागल हो गया।

फिर हमने एक-दूसरे से वादा किया कि धोनी अपना बाल नहीं कटवाएंगे और फिर मैं उनका बाल इस स्टाइल में काटूंगा और स्टाइल करूंगा। मैं धोनी के लंबे बालों का बड़ा फैन रहा हूं।’ धोनी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो गई हैं।

रांची के 'राजकुमार' MS धोनी का सामने आया नया लुक, लंबे बालों को थोड़ा …-Ranchi's 'Prince' MS Dhoni's new look revealed, long hair...

धोनी का नया लुक

धोनी खिताब जीतने के बाद क्रिकेट (Cricket) को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे, लेकिन उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा कि वह अपने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर अपना एक और सीजन देना चाहेंगे।

मतलब वह अपने फैन्स के लिए एक और सीजन खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी इसके बाद बड़े बालों में नजर आने लगे और खबर आने लगी कि उन्होंने बाल इसलिए बढ़ाए हैं, जिससे वह अगले सीजन में 2007 t20 World Cup के अपने लंबे बालों वाले लुक में खेलते नजर आएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply