झारखंड : नाबालिग से दुष्कर्म की FIR दर्ज करने से थाना ने किया इनकार, तीन दिन बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

दुष्कर्म करने के मामले में एसपी के आदेश पर पोटका पुलिस ने तीन दिनों के बाद मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक का नाम संजय सरदार है। संजय सोहदा गांव का रहनेवाला है।

आरोप है कि उसने घटना को सोहदा फुटबॉल मैदान में अंजाम दिया था। घटना 14 अक्टूबर की है।

घटना के बाद नाबालिग लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोटका थाना में गयी थी।

इस बीच पोटका पुलिस ने भुक्तभोगी और परिवार के सदस्यों को डांट-फटकार लगाकर भगा दिया था।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके बाद परिवार के लोग दूसरे दिन शनिवार को एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे।

आरोप है कि आरोपी संजय सरदार ने 14 अक्टूबर की रात यह कहते हुए नाबालिग लड़की को ऑटो में बैठा लिया था कि वह थाना तक पहुंचा देगा, लेकिन वह थाना लेकर जाने के बजाय सोहदा मैदान में लेकर गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Share This Article