RCP ने BJP का दामन थाम नीतीश पर जमकर साधा निशाना, कहां- PM थे और रहेंगे यानी पलटी मार…

हुआ यूं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने विधिवत BJP का दामन थाम लिया

News Aroma Media

नई दिल्ली/पटना: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा टर्न दिखा। हालांकि बहुत से राजनीतिक विश्लेषक (Political Analyst) इसे खास नहीं मानते।

हुआ यूं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह (RCP Singh) ने विधिवत BJP का दामन थाम लिया। BJP के राष्ट्रीय कार्यालय में दोपहर BJP नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने RCP सिंह को BJP की सदस्यता दिलाई।

RCP ने BJP का दामन थाम नीतीश पर जमकर साधा निशाना, कहां- PM थे और रहेंगे यानी पलटी मार…-RCP attacked BJP's hem Nitish fiercely, where was PM and will remain that means hit back…

नीतीश कुमार पर इस तरह की टिप्पणी

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही RCP ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा। पहले RCP सिंह ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र, गृह मंत्री अमित शाह, जे BJP अध्यक्ष पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को धन्यवाद देता हूं।

इसके बाद नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी मुंबई में बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। C लेटर से उन्हें प्रेम है। C से चेयर भी होता है। क्राइम और करप्शन (Crime and Corruption) भी।

एक दिन ओडिशा, फिर झारखंड और अब मुंबई में। तीन दिन में तीन प्रदेश। उन्हें बिहार के विकास के लिए जनमत मिला था, लेकिन नीतीश (Nitish) बाबू क्या कर रहे हैं। नीतीश बाबू PM थे हैं और रहेंगे, P मतलब पलटी M मतलब मार।