Homeजॉब्सDRDO में विभिन्न पदों पर भर्ती, 1.25 लाख तक मिलेगा वेतन, जल्द...

DRDO में विभिन्न पदों पर भर्ती, 1.25 लाख तक मिलेगा वेतन, जल्द करें आवेदन

Published on

spot_img

Recruitment on Various Posts in DRDO: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विभिन्न पदों पर इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर कांट्रेक्चुअल बेसिस (Contractual Basis) पर 1 साल के लिए भर्ती किया जाएगा।

जिसकी समयसीमा परफॉर्मेंस के आधार पर 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है। बताते चलें रिटायर्ड ऑफिसर या जो विज्ञापन जारी होने के डेट से 3 महीने के अंदर केंद्र सरकार या स्वायत्त निकाय से रिटायर होने वाले हैं, वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से कुल 21 पदों पर भर्ती होगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास B.Tech/BE/M.Sc/PhD की डिग्री होना अनिवार्य है।

वेतन

DRDO चेयर्स के पदों पर चयनित लोगों को 1,25,000 रुपए वेतन दिया जाएगा। डीआरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप (DRDO Distinguished Fellowship) के पदों पर 1,00,000 रुपए वेतन के रुप में प्रदान किया जाएगा। वहीं, DRDO फेलोशिप्स के पदों पर 80,000 रुपए वेतन दिया जाएगा।

आयुसीमा

रिटायर हुए अधिकतम 5 वर्ष पूरे हो चुके हों।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार ए-4 साइज पेपर में अपना आवेदन फॉर्म ‘The director,driector of Personnel,DRDO,Ministry of Defence Room No.229(DRDS-III) DRDO Bhawan, Rajaji Marg New Delhi-110011 पते पर भेज सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म की एडवांस कॉपी Email के जरिए dte[email protected] पर भी भेज सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म के साथ पीपीओ और रिटायरमेंट के लिए जारी हुए पहचान पत्र की फोटो कॉपी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ समेत सभी Documents को संलग्न करके भेजना है। एप्लीकेशन फॉर्म (Application form) के लिफाफे पर’Application for DRDO Chair/DRDO Fellow’ का कैप्शन जरूर लिखें।

अंतिम तिथि

DRDO में डीआोडीओ चेयर्स (Diodo Chairs) समेत 21 पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति 15 अक्टूबर को जारी की गई है। नोटिफिकेशन जारी होने के डेट के 30 दिनों के भीतर आवेदन फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...