रांची में RJD ने मनायी भीमराव अंबेडकर की जयंती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद )के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनायी गई।

उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। पुष्प अर्पित करते हुए नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा किये गये हर कार्य प्रेरणादायक एवं प्रेरणा श्रोत है।

भारत के आजादी के बाद देश के संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया।

बाबा साहब ने हमेशा कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारो के लिये संघर्ष करते करते पूरा जीवन समर्पण कर दिया।

उनका कहना था शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करों। जयंती समारोह में मुख्य रूप से युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मंजू शाह सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article