RJD ने जारी की 2023-25 के कमिटी की पहली सूची, रंजन यादव ने कहा- युवाओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी

पार्टी के शीर्ष नेताओं की उम्मीद पर हम खड़ा उतरेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा ने नयी कमिटी की पहली सूची जारी की है।

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव (Ranjan Yadav) ने कहा कि 2023-25 के कमिटी की पहली सूची जारी की गयी है।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव (Lok Sabha-Assembly Elections) को लेकर राजद अपनी तैयारियों में जुट गया है। युवा संगठन की रीढ़ होते हैं।

हमारी पार्टी युवाओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की उम्मीद पर हम खड़ा उतरेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा ने नयी कमिटी की पहली सूची जारी की है।

मेहनत करने वाले लोगों को नयी कमिटी में जिम्मेदारी

रंजन ने कहा कि मेहनत करने वाले लोगों को नयी कमिटी (New Committee) में जिम्मेदारी दी गयी है।

रंजन यादव रविवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवा राजद उपाध्यक्ष के लिए तीन लोगों को नयी कमिटी में जगह दी गयी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इनमें रांची से सुनील कुमार, रांची से सौकत अंसारी और चतरा (Chatra) से विनोद भोक्ता हैं।

जिला अध्यक्ष में साहेबगंज (Sahebganj) मो. सद्दाम हुसैन, देवघर नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, गोड्डा मो अंजर अहमद, हजारीबाग में मो. अय्यान रजा खान, गिरिडीह में रवि कुमार, बोकारो में संतोष कुमार गिरी, रांची से जफर अंसारी, रांची से महानगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, पलामू से केदार यादव, गढ़वा से विनीत कुमार हैं।

युवा प्रदेश सचिव में पलामू (Palamu) से संतोष कुमार, रांची से फरहान खान, रांची से अजय कुमार, चतरा से नीतीश कुमार, पलामू से कमल कांत, पलामू से धर्मेंद्र कुमार, रांची से अरसद अंसारी, रांची से प्रशांत कुमार, रांची से राज कुमार, लातेहार (Latehar) से संजय कुमार यादव, देवघर से नूनू झा और हजारीबाग से रघुनाथ कुमार राणा युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं।

युवा प्रदेश महासचिव में रांची से मोईन अंसारी, रांची से उर्मिला सोरेंग, रांची से ममता कुजूर, रांची से विक्की यादव, बोकारो से जितेंद्र नारायण यादव, रांची से राम सिंह, चतरा से दीपक यादव, रांची से अभिषेक सिंह यादव, कोडरमा से प्रदीप यादव, हंटरगंज चतरा से संतोष कुमार, गढ़वा से मुनेश्वर सिंह, देवघर से पंकज सिंह, देवघर से काजल कुमार यादव, रांची से मंतोष यादव, रांची से क्षितिज कुमार मिश्रा और रांची गायत्री देवी को मिली है जिम्मेवारी।

TAGGED:
Share This Article