रांची दीपाटोली में सड़क दुर्घटना, छात्रा की मौत

खेल गांव थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि मौके से पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार (Arrest) कर हाइवा को जब्त कर लिया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया गया

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दीपाटोली (Deeptoli) के जिमखाना क्लब (Gymkhana Club) के समीप एक Hiva ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें परीक्षा (Exam) देने जा रही छात्रा की मौत हो गई।

मृत छात्रा का नाम सिमरन कुमारी (15) है और उसके पिता सतीश कुमार Army में हवलदार हैं। सिमरन अपने दादा के साथ परीक्षा देने Board का एग्जाम देने केंद्रीय उच्च विद्यालय दीपाटोली (Central High School Deeptoli) जा रही थी। उसी समय यह दुर्घटना हुआ।

सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई

छात्रा के पिता की पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में है। वह गेतलहातु (Getalhatu) में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। सिमरन के दादा उसे हर रोज स्कूटी से Exam Center छोड़ कर आते थे।

इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही खेल गांव और सदर थाने (Sadar Police Station) की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि सिमरन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हाईवा का चक्का छात्रा के सिर पर चढ़ गया। जबकि उसके दादा Road पर घायल पड़े हुए थे। उन्हें आनन-फानन में पुलिस ने RIMS अस्पताल में भर्ती करवाया।

खेल गांव थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि मौके से पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार (Arrest) कर हाइवा को जब्त कर लिया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया गया है।

TAGGED:
Share This Article