रॉबर्ट वाड्रा संक्रमित, प्रियंका की रिपोर्ट निगेटिव, चुनावी कार्यक्रम रद्द कर हुई क्वारंटीन

News Aroma Media
2 Min Read

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द किया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है।

खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटीन हो गई हैं। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई।

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

 प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं।

हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की।

- Advertisement -
sikkim-ad

बता दें कि 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं।

पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं।

उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी।

Share This Article