Latest Newsझारखंडशिक्षित आबादी की क्षमता पर निर्भर करती है राष्ट्र की उन्नति,गवर्नर सीपी...

शिक्षित आबादी की क्षमता पर निर्भर करती है राष्ट्र की उन्नति,गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RU Convocation Ceremony: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है।

मानव सभ्यताओं की प्रगति इस धारणा की पुष्टि करती है कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसकी शिक्षित आबादी की क्षमता पर निर्भर करती है।

राज्यपाल शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) के 37वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में कुल 4043 छात्रों को उपाधि दी गयी।

रांची विश्वविद्यालय का गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा

Radhakrishnan ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, भारत विश्व में सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों, दार्शनिकों, खगोलशास्त्रियों, गणितज्ञों, वैज्ञानिकों, भाषाविदों के लिए जाना जाता है, जिन्होंने प्राचीन काल से ही जीवन के सभी क्षेत्रों में मानवता के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पूरा विश्व आज भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में देख रहा है, जिसमें मानव जाति की जीवन शैली को समृद्ध करने की जबरदस्त क्षमता है। उन्होंने कहा कि दुनिया को योग की अहमियत पता है। भारत का यह अमूल्य उपहार संपूर्ण विश्व को है।

राज्यपाल ने कहा कि Ranchi University का गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा है। इसने अतीत में कई विद्वानों को जन्म दिया है।

मुझे आशा है कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनवरत प्रदान करता रहेगा। डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हमेशा हमारी समृद्ध बौद्धिक परंपरा से प्रेरणा लेते रहेंगे।

मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा…

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कृषि और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दीक्षांत समारोह का मूल उद्देश्य हमें अपनी बौद्धिक क्षमता से विश्व को परिचित कराना भी है।

हमें विकसित भारत बनाना है। हमें अभी से ही भविष्य की जरूरतों के लिए प्लान कर काम करने की आवश्यकता है। झारखंड में सीबीएसई 740 प्लस टू विद्यालय खोले जायेंगे।

कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 76 गोल्ड मेडल प्रदान किये गए। इसमें 61 गोल्ड मेडल रांची विश्वविद्यालय की ओर से तथा 15 स्पांसर्ड गोल्ड मेडल हैं।

साथ ही 106 लोगों को PHD की उपाधि दी गयी। MSC में 630, एमफिल में 30, एम. कॉम में 649, एमबीए में 152, एमसीए में 50, एलएलएम में 14, एमडी में 39, एमएस में 10, एमएड में 40 एमए में 2262 सहित कुल 4043 छात्रों को उपाधि दी गयी।

कुलपति ने बताया कि इस बार भी Gold Medal प्राप्त करने में छात्राओं ने बाजी मारी है। विभिन्न विषयों में 41 छात्राओं ने टॉपर होकर गोल्डी मेडल प्राप्त किया है। साथ ही 21 छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...