Latest NewsविदेशRussia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध बंद कराने में भारत मदद करे तो...

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध बंद कराने में भारत मदद करे तो अमेरिका करेगा स्वागत और …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन : Ukraine पर रूसी हमले के (Russia-Ukraine War) पांच सौ से अधिक दिन हो चुके हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद युद्ध खत्म नहीं हो रहा है और दोनों पक्ष मोर्चा खोले हुए हैं।

अब अमेरिका ने कहा है कि रूस व Ukraine के बीच युद्ध खत्म करने में भारत की मदद का स्वागत किया जाएगा।

युद्ध रूस के लिए रणनीतिक विफलता वाला युद्ध

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Matthew Miller) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि भारत या कोई देश यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए ‘न्यायसंगत और स्थायी शांति’ प्राप्त करने के लिए मदद कर सकता है तो अमेरिका उसका स्वागत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह युद्ध रूस के लिए रणनीतिक विफलता वाला युद्ध साबित हुआ है। इसमें उसे सैन्य कर्मियों और हथियारों का भारी नुकसान हुआ है।

रूस ने दुनिया में अपनी स्थिति को प्रभावित होते देखा है। रूस को समझ में आ गया है कि कैसे अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों से रूस की अर्थव्यवस्था चरमराई है।

अमेरिका उन सभी देशों का सम्मान करता है

मिलर ने कहा कि अमेरिका उन सभी देशों का सम्मान करता है, जिन्होंने इस युद्ध के शुरुआत से अभी तक यूक्रेन की मदद की है। आने वाले समय में जो भी देश यूक्रेन में स्थायी शांति लाएगा, अमेरिका उसका स्वागत करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि बीते माह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारतीय PM मोदी ने Russia-Ukraine War पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। दोनों नेताओं ने अपने बयान में इस युद्ध को खतरनाक बताया था।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...