साहिबगंज में महिला की खून से सनी मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read

साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटवार टोला इलाके के करमटोला से रक्सी स्थान जाने वाली सड़क में शनिवार को एक महिला का खून से लथपथ शव मिला।

रास्ते से गुजरने वाले लोगों की सबसे पहले इस पर नजर पड़ी। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी सौरभ सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद घटनास्थल पर खोजी कुत्तों को बुलाया गया। करीब पांच घंटे तक चली जांच के बावजूद पुलिस को घटना या महिला के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को दी। वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की पहचान उजागर करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को ग्रामीणों से पूछताछ करने के लिए कहा।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में स्थिति कुछ साफ हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अब तक कुछ भी साफ नहीं हो सका है।

Share This Article