क्राइमझारखंड

गणेश पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चाकू बाजी, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

Ganesh Puja pandal: साहिबगंज जिले के राजमहल के कल्याणचक में सोमवार की रात गणेश पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवादमें चाकूबाजी हुई। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है।

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मालदा रेफर किया गया। वहीं बाकी घायलों का इलाज सादर अस्पताल, साहिबगंज में चल रहा है।

भजन गा रही महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सांसस्कृति कार्यक्रम के दौरान रात करीब 2 बजे कुछ शरारती लोग भजन गा रही महिला कलाकार को पैसा देने के क्रम में उसका हाथ पकड़ने को कोशिश करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मना करने पर कुछ युवकों ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला करने वाले एक युवक राजा मंडल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
वहीं घटना की सूचना पाकर राजमहल थाना पुलिस मंगलवार की सुबह सात बजे पहुंची। पकड़ कर रखे गए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker