बोकारो में झारखंड स्थापना दिवस पर ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा को किया नमन

News Aroma Media
2 Min Read

बोकारो: प्रदेश में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ मनाई गई।

इसी कड़ी में बिरसा चौक नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड में आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी।

इसके माध्यम से जिलेवासियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक जिले के सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

उपायुक्त ने कहा कि आज का दिन जिलेवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

क्योंकि 15 नवंबर को ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था। उन्होंने समस्त जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात करने की जरूरत है।

Share This Article