झारखंड भाजपा छोड़ सरिता देवी ने थामा राजद का हाथ

News Aroma Media
1 Min Read

कोडरमा: डोमचांच नगर की भाजपानेत्री और सक्रिय कार्यकर्ता सरिता देवी ने आज भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है।

बताया गया कि वह स्थानीय संगठन से नाराज थीं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गईं।

भाजपा ने उन्हें जिला 20 सूत्री कार्यक्रम की सदस्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक बनाया गया था।

आज कोडरमा में एक कार्यक्रम में उन्होंने राजद की सदस्यता ले ली।

उन्हें राष्ट्रीय जनता दल के महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाने की अटकलें लग रही हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके पहले कोडरमा नगर पंचायत की निवर्तमान उपाध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री कुलबीर सलूजा ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।

Share This Article