Latest Newsझारखंड14 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

14 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj Two People Arrested Ganja : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना (Rajmahal Police station) क्षेत्र के सरकंडा टोला टपुआ और तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के इनायतपुर से शनिवार की रात पुलिस ने अवैध रूप से गांजा (Ganja) बेचने वाले दो व्यक्तियों को अलग-अलग जगह से 14 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

मामले के विषय में जानकारी देते हुए SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया।

SDPO अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस को संबोधित करते बताया कि SP को गुप्त सूचना मिली थी की सरकंडा टोला, टपुआ निवासी सुरेश मंडल का बेटा शेखर मंडल अपने घर में किरा दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा की बिक्री करता है।

जिसे लेकर राजमहल CO Ashok Kumar Sinha के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी करते हुए शेखर मंडल के दुकान से 30 पुरिया वजन करीब 100 ग्राम Ganja जब्त किया गया।

उसी की निशानदेही पर तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के इनायतपुर पुर निवासी भरत मंडल के घर भी छापेमारी कर 14 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्य जांच के उपरांत जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। SDPO ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी हाल में पनपना नहीं दिया जाएगा।

पुलिस लगातार नजर रख रही है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी गुलाम सरवर,SI बिट्टू कुमार साहा, SI नितेश पांडे, एसआई पंकज दुबे, ASIअरविंद कुमार दास एवं सशस्त्र बल के जवान आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...