17 जनवरी से खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण, कोडरमा से CM हेमंत करेंगे आगाज

News Aroma Media
2 Min Read

कोडरमा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 17 जनवरी को कोडरमा से खतियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Yatra) के दूसरे चरण का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जेजे कॉलेज में उतरेगा।

यहां से सड़क मार्ग से हुए वे बागीटांड़ स्टेडियम (Bagitand Stadium) पहुंचेंगे। बागीटांड़ स्टेडियम में 10 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

एक बड़ा मंच भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे शहर मुख्यमंत्री (Chief Minister) के आगमन को लेकर बैनर, पोस्टर और कटआउट लगाए जा रहे हैं।

17 जनवरी से खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण, कोडरमा से CM हेमंत करेंगे आगाज - Second phase of Khatiani Johar Yatra from January 17, CM Hemant will start from Koderma

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कार्यक्रम के बाबत अधिकारियों के साथ बैठक की।

- Advertisement -
sikkim-ad

खतियानी जोहार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके बाद 18 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला गिरिडीह के लिए रवाना होंगे।

23 जनवरी को सिमडेगा, 24 जनवरी को पश्चिम सिंहभूम और 31 जनवरी को सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस दौरान वह संबंधित जिलों में योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनता को सरकार का विजन भी बतायेंगे।

पहले चरण की तरह दूसरे चरण की यात्रा को सफल बनाने के लिए JMM पूरा जोर लगा रहा है।

पार्टी के रांची स्थित केन्द्रीय कैम्प कार्यालय में कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम के झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के नेताओं को रांची बुलाकर उन्हें मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा की जानकारी दी गई।

17 जनवरी से खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण, कोडरमा से CM हेमंत करेंगे आगाज - Second phase of Khatiani Johar Yatra from January 17, CM Hemant will start from Koderma

08 दिसम्बर से शुरू हुई थी मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत 08 दिसम्बर 2022 को गढ़वा जिले से हुई थी।

इस चरण में गढ़वा के साथ साथ, पलामू, गुमला, लोहरदगा, देवघर, गोड्डा में मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा के माध्यम से अपनी सरकार का विजन जनता के सामने रखा था।

TAGGED:
Share This Article