पत्नी को दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति को आया गुस्सा, दोनों की…

News Update
2 Min Read

Young Man Beaten to Death: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दूसरे की पत्नी के साथ पकड़े जाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है, जब रितिक वर्मा (Hrithik Verma) को आरोपी की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था।

DCP (उत्तर-पूर्व) ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब युवक को महिला के साथ उसके घर में पकड़ा तो उसका पति गुस्से से लाल हो गया और उसने अपनी पत्नी और रितिक वर्मा की पिटाई कर दी।

दोनों को बहुत बुरी तरह पिटा

मृतक रितिक के चाचा बंटी के मुताबिक आरोपियों ने रितिक को बेरहमी से पीटा। उन्होंने रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए थे और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया।

उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं। वहीं एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपियों ने रितिक और महिला दोनों को बहुत बुरी तरह पिटा। उन्होंने बताया कि रितिक को कई लोगों ने पीटा था।

- Advertisement -
sikkim-ad

पड़ोसी ने बताया कि रितिक टेम्पो चलाता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल रितिक को उसके रिश्तेदार अस्पताल ले गए थे। उसने इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share This Article