झारखंड : दीपावली की खुशियों के बीच दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: दीपावली की खुशियों के बीच अचानक सुबह जा दो शव मिले तो लोगों के होश ही उड़ गए। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव करौ थाना क्षेत्र से बरामद किया गया हैं। एक मामले में करौ केवट टोला गांव स्थित तालाब के मोड़ पर स्थित पीपल के पेड़ से गांव के एक युवक का शव लटकता हुआ मिला है। मृतक 24 वर्षीय गुड्डू कापरी का घर तालाब से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

बताया जाता है कि रात उसकी अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुड्डू उसकी पत्नी वह घर वालों को समझाया था। पुलिस के जाने के बाद रात करीब 9 बजे गुड्डू गुस्से में घर से निकला और फिर लौट कर नहीं आया। सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ से लटकते हुए देखा। गुड्डू ने बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

वह काफी गुस्से में रहता था। उसे शराब और वह गांजा पीने की भी बुरी लत थी। अपने पीछे दो बच्चे वह पत्नी को छोड़ गया है। वही एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के राजा बांध गांव स्थित तालाब से 30 वर्षीय कालू सिंह उर्फ लालू का शव बरामद किया गया है।

सुबह लोग शौच के लिए निकले थे इसी दौरान तालाब में युवक का शव तैरता हुआ देखा। युवक कपड़ा पहने हुए है। सूचना मिलने पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अभी तक शव को बाहर नहीं निकाला गया है। परिजनों के मुताबिक 6 माह पूर्व उसकी शादी हुई थी।

12 नवंबर की शाम पांच से वह लापता था। काफी खोजबीन करने पर भी उसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली। 6 माह पूर्व लालू की शादी हुई थी। लालू गांव के पास स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के सामने हर दिन शाम को चाट पकोड़े का दुकान लगाता था। साथ ही वह सुबह दूध बेचने का भी काम करता था। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। साथ ही उसे भी शराब वह गांजा पीने की बुरी लत थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसने तालाब में डूब कर आत्महत्या कर ली।

Share This Article