Astrology May 2023 : Astrology में ग्रहों (Planets) के योग को बेहद महत्वपूर्ण (Extremely Important) माना जाता है। हर योग का अपना अलग महत्व होता है।
किसी को शुभ तो किसी को अशुभ फल (Bad Luck) की प्राप्ति होती है। इस समय शनि और शुक्र ने मिलकर नवपंचम योग बना लिया है। नवपंचम योग (Navpancham Yoga) से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।
कैसा रहेगा नवपंचम योग से सभी राशियों का हाल
मेष राशि- Self-Confidence तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
वृष राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भागदौड़ में वृद्धि होगी।
मिथन राशि- आत्मविश्वास (Self-Confidence) से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्म संयत भी रहें। अति उत्साही होने से बचें। रहन- सहन कष्टमय हो सकता है।
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि – मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें । व्यर्थ के क्रोध से बचें। रहन-सहन (Standard of Living) अव्यवस्थित रहेगा।
कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
सिंह राशि- मन में निराशा व असंतोष रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) से बचें।
कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्म संयत रहें। सप्ताह के प्रारंभ में व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद (Debate) से बचें। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि- मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता (Composure) बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
माता-पिता और भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग (Financial Support) मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास (Self-Confidence) से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें।
अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- आत्मविश्वास (Self-Confidence) तो बहुत रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धार्मिक संगीत (Religious Music) के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।
मकर राशि- आशा-निराशा (Hopelessness) के भाव मन में हो सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में संतान का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।
भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ राशि- मानसिक शांति (Mental Piece) तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास (Self Confident) में कमी रहेगी।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। रहन-सहन अव्यवस्थित (Disorganized) हो सकता है।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
परिवार (Family) के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।